संस्थापक: गऊदास योगेश भाटी के पावन संकल्प से संचालित
गऊ ग्रास सेवा ट्रस्ट (पंजी.) पिछले ग्यारह वर्षों से हिंदू संस्कृति की पावन परंपरा को जीवित रखने हेतु निरंतर कार्यरत है। ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का उद्देश्य हमारी नई पीढ़ी में प्राचीन सनातन संस्कारों को जागृत करना और घर-घर से रसोई की पहली रोटी एकत्रित कर बेसहारा व असहाय गौ-माताओं तक पहुँचाना है।
- 11+ वर्षों से निरंतर गौ-सेवा: सनातन संस्कारों और गौ-ग्रास परंपरा का संरक्षण।
- घर-घर से गऊ ग्रास संग्रह: समर्पित सेवा वाहनों द्वारा स्वच्छ व ताजी रोटी का नित्य संकलन।
- सुरक्षित गौशाला आश्रय: सैकड़ों बीमार, असहाय व लावारिस गौ-माताओं की निःस्वार्थ सेवा व पोषण।



